Get App

Paytm Q1 preview : रेवेन्यू में हो सकती है दोगुनी बढ़ोतरी, वित्त वर्ष 2024 के अंत तक मुनाफे में आने की संभावना

Goldman Sachs का मानना है कि पहली तिमाही में पेटीएम की रेवेन्यू 1690 करोड़ रुपये पर रह सकती है और इसकी एडजस्टेड एबिटा मार्जिन -19 फीसदी पर रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2022 पर 3:47 PM
Paytm Q1 preview : रेवेन्यू में हो सकती है दोगुनी बढ़ोतरी, वित्त वर्ष 2024 के अंत तक मुनाफे में आने की संभावना
Goldman Sachs का मानना है कि पहली तिमाही में पेटीएम की रेवेन्यू 1690 करोड़ रुपये पर रह सकती है और इसकी एडजस्टेड एबिटा मार्जिन -19 फीसदी पर रहेगी

Paytm Q1 preview : Paytm (One97 Communications) के नतीजे इसी हफ्ते आने वाले हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि अप्रैल-जून 2022 तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर दोगुना हो सकती है। गौरलतब है कि पेटीएम के स्टॉक अभी हाल ही में इक्विटी मार्केट में लिस्ट हुए हैं। कंपनी अभी तक मुनाफे में नहीं आई है। एनालिस्ट का मानना है कि 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिल सकता है और यह मुनाफे के रास्ते पर बढ़ती नजर आ सकती है।

एनालिस्ट का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024 के अंत तक कंपनी एबिटडा में मुनाफा हासिल करती नजर आ सकती है। गौरतलब है कि लिस्टिंग के बाद से ही पेटीएम का स्टॉक प्राइस दलाल स्ट्रीट पर सुर्खियों में रहा है। वर्तमान में यह स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से 60 फीसद नीचे नजर आ रहा है और 756 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।

Goldman Sachs ने पेटीएम के रिजल्ट प्रिव्यू नोट में कहा है कि 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में पेटीएम के आय में सालाना आधार पर लगातार तीसरी तिमाही में 90 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इस अवधि में कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 305 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

इसी तरह इस अवधि में कंपनी के पेमेंट सर्विस की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 74 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें