PB Fintech का घाटा सितंबर तिमाही में कम होकर ₹187 करोड़ रहा, रेवेन्यू में दोगुना उछाल

PB फिनेटक का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 105.11 फीसदी बढ़कर 573.47 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 279.58 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 8:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PB फिनटेक के शेयर सोमवार को NSE पर 1.92% बढ़कर 384.00 रुपये पर बंद हुए

पॉलिसीबाजार (Policybazaar) और पैसाबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनेटक (PB Fintech) का सितंबर तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 186.63 करोड़ रुपये रहा। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 204.44 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट डिस्बर्सल और ऑपरेटिंग रेवेन्यू में मजबूत ग्रोथ के चलते अपना घाटा कम करने में मदद मिली है। PB फिनेटक ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसकी रेवेन्यू सालाना आधार पर 105.11 फीसदी बढ़कर 573.47 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 279.58 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का इश्योंरेस प्रीमियम सितंबर तिमाही में 79 फीसदी बढ़कर 2,545 करोड़ रुपये रहा। वहीं क्रेडिट डिस्बर्सल सालाना आधार पर 94 फीसदी बढ़कर 2,922 करोड़ रुपये रहा।

EBITDA के स्तर पर लाभ में रही PB फिनेटक

PB फिनेटक की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, कोर बिजनेस को समयोजित करने के बाद उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही में 12 करोड़ रुपये रहा। EBITDA में कंपनी ने नॉन-इंश्योरेंस बिजनेस सेगमेंट में हुए 5 करोड़ के लॉस को समयोजित किया है।


यह भी पढ़ें- ब्रिटानिया, एसबीआई, डिविस लैब और अन्य 4 स्टॉक्स जिनमें 7 नवंबर के ट्रेड में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

कंपनी ने कहा, "इश्योरेंस प्रीमियम का हमारा सालाना रन रेट 10,000 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। ग्राहक सेवा और क्लेम सपोर्ट को लगातार बेहतर बनाने की हमारी कोशिय का हमें लाभ मिल रहा है और हमें लगातार कस्टमर्स की तरफ से संतुष्टि वाले संदेश मिल रहे हैं। "

कंपनी ने दावा किया, "इंडस्ट्री के स्तर पर जहां इस समय रिटेल प्रोटेक्शन बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं हमवे हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम में 34 फीसदी और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम में 29 फीसदी की मजबूत ग्रोथ दर्ज की है।"

PB फिनटेक के शेयर इस साल 60% गिरे

इस बीच PB फिनटेक के शेयर आज सोमवार 7 नवंबर को एनएसई पर 1.92 फीसदी की तेजी के साथ 384.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 19.85 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयर करीब 60 फीसदी लुढ़क चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।