Get App

Persistent Systems Q1 Results: जून तिमाही में 34% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 18% का उछाल

जून तिमाही के दौरान Persistent Systems का रेवेन्यू 17.92 फीसदी बढ़कर 2,737.17 करोड़ रुपये ($328.2 मिलियन) हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,321.17 करोड़ रुपये था। कंपनी ने BSE फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 6:40 PM
Persistent Systems Q1 Results: जून तिमाही में 34% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 18% का उछाल
परसिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड ने आज 18 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

परसिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड ने आज 18 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.94 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में 306.41 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 228.76 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर मुनाफे में 2.8 फीसदी की गिरावट आई है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.51 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 4892.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

Persistent Systems का रेवेन्यू 18% बढ़ा

जून तिमाही के दौरान परसिस्टेंट सिस्टम्स का रेवेन्यू 17.92 फीसदी बढ़कर 2,737.17 करोड़ रुपये ($328.2 मिलियन) हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,321.17 करोड़ रुपये था। कंपनी ने BSE फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है।

तिमाही के लिए कंपनी का EBIT 2.5% बढ़कर ₹383.8 करोड़ हो गया, जबकि मार्जिन मार्च में 14.5% से 50 बेसिस प्वाइंट कम होकर 14% हो गया। जून तिमाही के लिए कुल ऑर्डर बुकिंग टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) में $462.8 मिलियन और एनुअल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (ACV) शर्तों में $337.3 मिलियन थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें