PFC Q4 Results: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने बुधवार 15 को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 4,135 करोड़ रुपये कहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 18.4 फीसदी अधिक है। कंपनी की अन्य स्रोत से आय मार्च तिमाही में 32.6 फीसदी बढ़कर 755.4 करोड़ रुपये रहा और इससे भी उसे अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 12,243.7 करोड़ रुपये है, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 20.2 फीसदी अधिक है।
