Get App

Piramal Enterprises को दूसरी तिमाही में 48 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 16% बढ़ा

जुलाई-सितंबर तिमाही में Piramal Enterprises ने 48 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में 1,537 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 0.39 फीसदी की गिरावट आई है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 09, 2023 पर 7:06 PM
Piramal Enterprises को दूसरी तिमाही में 48 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 16% बढ़ा
पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Piramal Enterprises Q2 : पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 48 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी ने 30 सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में 1,537 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 0.39 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 984.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही के दौरान नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 2,193 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,893.71 करोड़ रुपये था। इस अवधि में पीरामल एंटरप्राइजेज की कुल आय 13 फीसदी बढ़कर ₹2,205.21 करोड़ हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹1,956.23 करोड़ थी।

कंपनी ने यह भी बताया कि उसने पिछली तिमाही में बोर्ड द्वारा घोषित ₹1,750 करोड़ की शेयर बायबैक को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। NBFC ने कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट पर 31 पीसदी के कैपिटल एडेक्वेंसी रेश्यो के साथ 28,710 करोड़ रुपये की मजबूत नेटवर्थ दर्ज की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें