PNB Housing ने आज 25 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 25 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 433 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में उसने 347 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी को होम लोन में लगातार ग्रोथ से फायदा हुआ है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 0.55 फीसदी की तेजी आई है। यह स्टॉक BSE पर 780.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
