PNB Q1 Results: मुनाफा 4 गुना बढ़कर ₹1,255 करोड़ पर पहुंचा, NPA में भी आई गिरावट

PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में करीब 4 गुना बढ़ा है। बैंक ने बुधवार 25 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। PNB ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 1255.41 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में रहे 308.44 करोड़ के मुनाफे से करीब 307 प्रतिशत अधिक है

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 2:40 PM
PNB का ग्रॉस एनपीए जून तिमाही में 11.2 प्रतिशत से घटकर 7.73 प्रतिशत हो गया

PNB Q1 Results: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में करीब 4 गुना बढ़ा है। बैंक ने बुधवार 25 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी। PNB ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 1255.41 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में रहे 308.44 करोड़ के मुनाफे से करीब 307 प्रतिशत अधिक है। PNB देश का एक प्रमुख सरकारी बैंक है। जून तिमाही में इसके एसेट क्ववालिटी में सुधार हुई है। बैंक का ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) जून तिमाही में 11.2 प्रतिशत से घटकर 7.73 प्रतिशत हो गया। वहीं नेट एनपीए (Net NPA) 4.28 प्रतिशत से गिरकर 1.98 प्रतिशत पर आ गया।

PNB का नेट इंटरेस्ट इनकम जून तिमाही में 9504 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,543 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो (TWO सहित) सालाना आधार पर 6.79% सुधरकर 89.83 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 83.04 प्रतिशत था।

बैंक का स्लिपेज रेशियो जून तिमाही में बेहतर होकर 1.19 प्रतिशत पर आ गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3.75 प्रतिशत था। वहीं बैंक का हाउसिंग लोन सालाना आधार पर 12.5 फीसदी बढ़कर 83,893 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, व्हीकल लोन सालाना आधार पर 27.1 प्रतिशत बढ़कर 17,093 करोड़ रुपये और पर्सनल लोन सालाना आधार पर 46.4 प्रतिशत बढ़कर 18,940 करोड़ रुपये हो गया।


यह भी पढ़ें- Shri Techtex IPO कुछ ही घंटे में भर गया पूरा, गुजराती फैब्रिक कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी मचा रहे धमाल

इसका सेविंग डिपॉजिट जून तिमाही में बढ़कर 4,64,004 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 4,47,258 करोड़ रुपये था। बैंक की फिलहाल देश भर में 1,00,80 शाखाएं हैं। इसमें ग्रामीण इलाकों में 3898 शाखाएं (39%), अर्ध-शहरी इलाकों में 2456 (24%) शाखाएं, शहरी 1998 (20%), मेट्रो शहरों में 1728 (17%) शाखाएं शामिल हैं। इसके अलावा PNB की 2 इंटरनेशनल शाखाएं भी हैं।

दोपहर 2.00 बजे के करीब, PNB के शेयर बीएसई पर 2.55 फीसदी की तेजी के साथ 62.25 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में करीब 23.76 फीसदी की तेजी आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।