Shri Techtex IPO कुछ ही घंटे में भर गया पूरा, गुजराती फैब्रिक कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी मचा रहे धमाल

Shri Techtex IPO: गुजरात की फैब्रिक कंपनी श्री टेकटेक्स का आईपीओ आज खुला है और आज ही कुछ घंटों में फुल सब्सक्राइब हो गया। सबसे अधिक जोश तो खुदरा निवेशक दिखा रहे हैं। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर काफी मजबूत दिख रहे हैं। आईपीओ में पैसे लगाने से पहले चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स और कंपनी की सेहत के बारे में

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 1:44 PM
Shri Techtex के 45.14 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 28 जुलाई तक पैसे पैसे लगा सकेंगे।

Shri Techtex IPO: गुजरात की फैब्रिक कंपनी श्री टेकटेक्स का आईपीओ आज खुला है और आज ही कुछ घंटों में फुल सब्सक्राइब हो गया। सबसे अधिक जोश तो खुदरा निवेशक दिखा रहे हैं और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 1.15 गुना भरा है। खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल यह इश्यू 2.17 गुना सब्सक्राइब हुआ है जिसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को कोई बोली नहीं मिली है और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.30 गुना ही भरा है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर प्राइस से 28 रुपये यानी करीब 46 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल और फाइनेंशियल के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

Shri Techtex IPO की डिटेल्स

श्री टेकटेक्स के 45.14 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 28 जुलाई तक पैसे पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के लिए 54-61 रुपये का प्राइस बैंड और 2 हजार शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट अगले महीने 2 अगस्त को फाइनल होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है। इसके बाद शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर 7 अगस्त को एंट्री होगी। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 74 लाख शेयर जारी होंगे। नए शेयरों को जारी कर कंपनी जो पैसे जुटाएगी, उशका इस्तेमाल फैक्ट्री शेड बनाने, सोलर प्लांट शुरू करने, मशीनों की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में और आईपीओ से जुड़े खर्चों को भरने में होगा।


Yatharth Hospital IPO: खुल गया एक और हॉस्पिटल का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत, चेक करें A2Z डिटेल्स

Shri Techtex IPO के बारे में डिटेल्स

यह कंपनी अलग-अलग साइज और डेंसिटी के पॉलीप्रोपिलीन फैब्रिक बनाती है। इस फैब्रिक का इस्तेमाल ऐसी फील्ड या इंडस्ट्री में होता है जहां एक ही बार इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है जैसे कि ऑर्गेनिक फार्मिंग, हॉस्पिटल, हेल्थ केयर, नर्सिंग होम, होम फर्निशिंग, मैट्रेस और फर्नीचर कवरिंग, इकोलॉजिकल पैकेजिंग, इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर गुड्स। इसका प्लांट गुजरात के अहमदाबाद में धोलका तालुका के सिमाज में स्थित है। सालाना यह 3600 मीट्रिक टन पॉलीप्रोपिलीन नॉन-वुवेन फैब्रिक बना सकती है। इसके क्लाइंट्स गुजरात, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ अमेरिका, ताईवान, कनाडा, डेनमार्क और चीन में भी हैं।

Tata Motors के एक फैसले ने बढ़ाई खरीदारी, 4% चढ़कर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2020 में 4.47 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले साल बढ़कर 12.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद स्थिति थोड़ी बिगड़ी और वित्त वर्ष 2022 में इसे 8.27 करोड़ रुपये का ही शुद्ध मुनाफा हुआ लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 9.11 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।