Get App

PNB Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 13% बढ़ा, इनकम में 7% का इजाफा; NPA घटा

PNB Q3 Results: कुल इनकम 37253.08 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 34751.70 करोड़ रुपये थी। पंजाब नेशनल बैंक में दिसंबर 2025 के आखिर तक सरकार के पास 70.08 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:20 PM
PNB Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 13% बढ़ा, इनकम में 7% का इजाफा; NPA घटा

PNB December Quarter Results: पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 5100.15 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 4508.21 करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत ज्यादा है। कुल इनकम सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 37253.08 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 34751.70 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) या यूं कहें कि कोर इनकम 10,533 करोड़ रुपये रही। यह सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत कम है। नेट इंट्रेस्ट मार्जिन घटकर 2.52 प्रतिशत रह गया, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2.93 प्रतिशत था। प्रोविजन बढ़कर 1,150 करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जबकि एक तिमाही पहले ये 643 करोड़ रुपये के थे।

PNB की एसेट क्वालिटी में सुधार

दिसंबर 2025 तिमाही में PNB की एसेट क्वालिटी सुधरी है। बैंक का ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो एक साल पहले के मुकाबले घटकर 4.09 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 3.19 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.32 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 0.41 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें