Policybazaar Q4 Results: शुद्ध घाटा कम होकर 9 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में 60% की उछाल

पॉलिसीबाजार (Policybazaar) की मूल कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) ने सोमवार 22 जुलाई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध घाटा कम होकर 8.95 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 219.60 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 60.85 फीसदी बढ़कर 869.09 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 22, 2023 पर 7:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PB Fintech के शेयर सोमवार को1.87% गिरकर 617.95 रुपये के भाव पर बंद हुए

पॉलिसीबाजार (Policybazaar) की मूल कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) ने सोमवार 22 जुलाई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध घाटा कम होकर 8.95 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 219.60 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 60.85 फीसदी बढ़कर 869.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 540.29 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया, "हमने इससे पहले चौथी तिमाही तक घाटे से बाहर आने का लक्ष्य रखा था। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है हमने ऑपरेटिंग स्तर पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया है। मार्च तिमाही में हमारा कंसॉलिडेटेड एडजस्टेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 28 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग मार्जिन 3 फीसदी रहा। इसके मुकाबले पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 80 रुपये का ऑपरेटिंग लॉस दर्ज किया था।"

पीबी फिनेटक, पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार (Paisabazaar) के नाम से कारोबार करती है, जो क्रमश: इंश्योरेंस और क्रेडिट मार्केट प्लेस है। कंपनी ने बताया, "सिर्फ ध्यान दिलाने के लिए हमारा मौजूदा कारोबार- पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार पिछले एक साल से अधिक समय से एडजस्टेड EBITDA के स्तर पर मुनाफे में है। पैसाबाजार का EBITDA खासतौर से दिसंबर 2022 से पॉजिटिव है।"


यह भी पढ़ें- अदाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद खोई आधी मार्केट वैल्यू वापस पाई, ₹10 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

कंपनी के कुल कारोबार में, बीमा प्रीमियम मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 65% बढ़कर ₹3,586 करोड़ रहा। वहीं क्रेडिट डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 53% बढ़कर ₹3,358 करोड़ रुपये रहा।

मौजूदा कारोबार में, ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 31% बढ़कर ₹504 करोड़ हो गया, जिसमें कंट्रीब्यूशन मार्जिन 44% रहा। मार्च तिमाही के दौरान कोर बिजनेस का एडजस्टेड EBITDA ₹64 करोड़ था। क्रेडिट बिजनेस में, कंपनी का सालाना आधार पर ₹15,000 करोड़ का डिस्बर्समेंट और 5.3 लाख क्रेडिट कार्ड जारी करने का रन रेट है। इसके प्लेटफॉर्म पर करीब 3.5 करोड़ ग्राहकों ने क्रेडिट स्कोर एक्सेस किया है।

पीबी फिनटेक के शेयर सोमवार को एनएसई पर 1.87% गिरकर 617.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 5.31% की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव 11.11% टूटा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।