Get App

Polycab India Q1 Results: अनुमान से कमजोर रहा नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू, शेयरों में बिकवाली

Polycab India June Quarter Results: पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड ने बाजार के अनुमान से कमजोर नतीजे जारी किए हैं। पोल में 4829 करोड़ के रेवेन्यू और 458 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट का अनुमान था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज गिरावट 1.28 फीसदी की गिरावट देखी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 3:45 PM
Polycab India Q1 Results: अनुमान से कमजोर रहा नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू, शेयरों में बिकवाली
पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड ने आज 18 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Polycab India Q1 Results: पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड ने आज 18 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर ₹4698 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3889 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 401.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 403 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1.28 फीसदी गिरकर 6540 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

कैसे रहे Polycab India के तिमाही नतीजे

पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड ने बाजार के अनुमान से कमजोर नतीजे जारी किए हैं। CNBC-TV18 के पोल में 4829 करोड़ के रेवेन्यू और 458 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट का अनुमान था। कंपनी के EBITDA में पिछले वर्ष की तुलना में 6.4 फीसदी की वृद्धि हुई और यह ₹583.3 करोड़ हो गया, जो CNBC-TV18 के ₹651 करोड़ के पोल से काफी कम है। तिमाही के लिए EBITDA मार्जिन पिछले वर्ष के 14.1 फीसदी से 170 बेसिस प्वाइंट कम होकर 12.4% हो गया। मार्जिन भी CNBC-TV18 के 13.5% के पोल से कम रहा।

बिजनेस सेगमेंट में, EBIT पिछले वर्ष की तुलना में 5% घटकर ₹497 करोड़ रह गया, जबकि इस बिजनेस के लिए मार्जिन पिछले वर्ष की समान अवधि के 15% से घटकर 12.6% रह गया। FMEG बिजनेस का रेवेन्यू पिछले वर्ष के ₹314 करोड़ से बढ़कर ₹385 करोड़ हो गया, जबकि अन्य रेवेन्यू बेस क्वार्टर में रिपोर्ट किए गए ₹152 करोड़ से बढ़कर ₹519 करोड़ हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें