Get App

Power Grid Q2 Result:कंसोलीडेटेड मुनाफा 8% बढ़त के साथ 3650 करोड़ रुपए पर रहा

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 5 रुपये पर इक्विटी शेयर अंतरिम डिविडेंड के भुगतान को भी मंजूरी दे दी है। इस डिविडेंड का भुगतान 30 नवंबर 2022 को किया जाएगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 05, 2022 पर 2:15 PM
Power Grid Q2 Result:कंसोलीडेटेड मुनाफा 8% बढ़त के साथ 3650 करोड़ रुपए पर रहा
दूसरी तिमाही के कंपनी के ट्रांसमिशन बिजनेस से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी और तिमाही आधार पर 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

Power Grid Q2 Result: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation Limited) ने 5 नवंबर को अपने वित्त वर्ष 2023 के सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 3650.2 करोड़ रुपये पर रहा है। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 3376 करोड़ रुपये पर रहा था। तिमाही आधार पर देखें तो सितंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल -जून या पहली तिमाही में कंपनी को 3801 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

सितंबर तिमाही में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की आय सालाना आधार पर 11151 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 10267 करोड़ रुपये पर रही थी। तिमाही आधार पर कंपनी की रेवेन्यू 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बता दें कि इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 10905 करोड़ रुपये पर रही थी।

Stock market: लगातार तीसरे हफ्ते रही तेजी, 52 स्मॉलकैप शेयर 46% तक भागे, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हायर एसेट कैपिटलाइजेशन का मिला फायदा 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें