Get App

Power Grid Q4 results: मार्च तिमाही में 3.5% घटा नेट प्रॉफिट, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

Power Grid march quarter results: पब्लिक सेक्टर की कंपनी पावर ग्रिड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2.75 रुपये का तीसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग की घोषणा के 30 दिनों के भीतर किया जाएग

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2024 पर 8:48 PM
Power Grid Q4 results: मार्च तिमाही में 3.5% घटा नेट प्रॉफिट, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने आज 22 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने आज 22 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3.5 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस दौरान 4,137.21 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 4,288.11 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में आज 0.11 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 325.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 3.03 लाख करोड़ रुपये है।

कैसे रहे Power Grid के तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही में पावर ग्रिड का रेवेन्यू 11,978.11 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 12,285.6 करोड़ रुपये था। 31 मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू मामूली रूप से घटकर 12,305.4 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की तिमाही में 12,557.4 करोड़ रुपये था, यानी 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Power Grid के नतीजे सुस्त रहने का था अनुमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें