डॉ. रेड्डी लैबरोटीज ने आज अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक, 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा 707 करोड़ रुपये पर रहा है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 3,468 फीसदी की बढ़ोतरी देखे को मिली है। जबकि तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि इसी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 292 करोड़ रुपये पर रहा था। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सिर्फ 19.8 करोड़ रुपये रहा था।
तीसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन 23.8 फीसदी पर रहा है। इसके 22.5 फीसदी पर रहने का अनुमान था। वही, EBITDA 1,266 करोड़ रुपए पर रहा है जबकि इसके 1,232.6 Cr रुपए रहने का अनुमान था।
तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेट आय सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5320 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले साल की तीसरी तिमाही में 4,930 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं इसी वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 5763 करोड़ रुपये पर रही थी। कंपनी की आय में तिमाही आधार पर गिरावट देखने को मिली है।
कंपनी के को-चेयरमैन और एमडी जीवी प्रसाद ने कंपनी के नतीजो पर कहा कि तीसरी तिमाही में हमने मजबूत प्रदर्शन किया है। इस अवधि में कंपनी का EBITDA और कैश फ्लो दोनों मजबूत स्तर पर रहे हैं। हमने सभी बिजनेस वर्टिकल में प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूती देने के लिए निवेश जारी रखा है।
कंपनी के नॉर्थ अमेरिकन, उभरते बाजारों और जेनरिक कारोबार में सालाना आधार पर अच्छी मजबूती देखने को मिली है। हालांकि कंपनी के कुछ उत्पादों के कीमतों पर दबाव और कोविड से संबंधित उत्पादों के लिए लोअर के वॉल्यूम पर दबाव के चलते तिमाही आधार पर कंपनी की ग्रोथ पर दबाव देखने को मिला है। इस अवधि में कंपनी के ग्लोबल जेनरिक कारोबार में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 4451 करोड़ रुपये पर रहा है।
वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर इसमें 6 फीसदी की कमजोरी आई है। कंपनी के ग्लोबल जेनरिक कारोबार में नार्थ अमेरिका का सबसे बड़ा योगदान रहा है। इसमें सालाना आधार पर नार्थ अमेरिकी जेनरिक कारोबार सालाना आधआर पर 7 फीसदी की बढ़त के साथ 1865 करोड़ रुपये पर रहा है। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि नॉर्थ अमेरिका से कुल आय का 33 फीसदी हिस्सा आता है।