KOTAK MAH BK Q3:मुनाफा 15% बढ़कर 2,131 पर रहा, ब्याज आय 12 % बढ़ी

तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एनपीए 1.06% से घटकर 0.79% पर और ग्रॉस NPA 3.19% से घटकर 2.71% पर रहा है.

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 1:53 PM
तीसरी तिमाही में कोटक बैंक के लोन सेगमेंट में सालाना आधार पर 18 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं, नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.62% पर रहा है।

KOTAK MAH BK Q3:कोटक महिंद्रा बैंक ने 31 दिसंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही के तीसरी तिमाही में नतीजे घोषित कर दिए हैं। तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के 1,853 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,131.4 करोड़ रुपए पर आ गया है। बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं इस अवधि में बैंक की ब्याज आय पिछले वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के 4,006.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 4,334 करोड़ रुपए पर आ गई है। इस अवधि में बैंक के ब्याज आय में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बैंक के तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहर रहे हैं।

तीसरी तिमाही में बैंक की असेट क्वालिटी में भी सुधार होता दिखा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट एनपीए 1.06% से घटकर 0.79% पर और ग्रॉस NPA 3.19% से घटकर 2.71% पर रहा है। तीसरी तिमाही में बैंक के नए एनपीए (Slippages)750 करोड़ रुपए पर रहे हैं। वहीं, प्रॉविजनिंग कवरेज रेश्यो (PCR) इसी वित्त वर्ष के पिछली तिमाही के 67.5% से बढ़कर 71% फीसदी पर आ गया है। तीसरी तिमाही में कोटक बैंक के लोन सेगमेंट में सालाना आधार पर 18 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं, नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.62% पर रहा है।

राकेश झुनझुवाला के पोर्ट फोलियो वाले टाटा ग्रुप के इस शेयर में LIC ने घटाई हिस्सेदारी, आइए डालते हैं इस पर एक नजर


Kotak Mahindra Bank ने पिछली तिमाही में ही संकेत दिया था कि वह नए कस्टमर बनाने और लोन ग्रोथ के लिए आगे ज्यादा आक्रामक रणनीति पर काम करेगा। इसका असर ये है कि तीसरी तिमाही में बैंक के एडवांसेज में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में होम लोन ग्रोथ 38 फीसदी और और स्मॉल बिजनेस लोन में 21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में Kotak Mahindra Bank ने  21 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक के साथ 800,000  नए ग्राहक जुड़े थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।