Get App

PNB Q1 results: नेट प्रॉफिट में 159% का उछाल, एसेट क्वालिटी में भी हुआ सुधार

Punjab National Bank Q1 results: पंजाब नेशनल बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 9,504.3 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही से 10.2 फीसदी अधिक है। बीते शुक्रवार को PNB के शेयरों में 1.87 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 119.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2024 पर 5:29 PM
PNB Q1 results: नेट प्रॉफिट में 159% का उछाल, एसेट क्वालिटी में भी हुआ सुधार
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज 27 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Punjab National Bank Q1: पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज 27 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट में 159 फीसदी का तगड़ा उछाल आया है। बैंक ने इस अवधि में 3252 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1255 करोड़ रुपये था। बीते शुक्रवार को PNB के शेयरों में 1.87 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 119.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। बैंक का मार्केट कैप 1.32 लाख करोड़ रुपये है।

Punjab National Bank Q1: एसेट क्वालिटी में सुधार

पंजाब नेशनल बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम जून तिमाही में 9,504.3 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही से 10.2 फीसदी अधिक है। बैंक ने बताया कि उसके एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। बैंक की नॉन-परफॉर्मिंग एसेट पिछली तिमाही के 5.73 फीसदी की तुलना में 4.98 फीसदी रही। बैंक की नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NNPA) पिछले साल के 5.73 फीसदी की तुलना में 0.82 फीसदी रही।

एक साल में PNB ने दिया 92 फीसदी रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें