पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज 9 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट में 160 फीसदी का उछाल आया है। इस अवधि में बैंक ने 3010.27 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 1159 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर बैंक का मुनाफा 35 फीसदी बढ़ा है। नतीजों के बीच पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में 1.80 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 122.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
