Raymond Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 26% घटकर 194 करोड़ पर आया, हर शेयर पर 30% के डिविडेंड का ऐलान

Raymond Q4 Results: रेमेंड ग्रुप ने मंगलवार 9 मई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 26.1 फीसदी गिरकर 194.5 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 263.3 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड May 09, 2023 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
रेमेंड ने अपना अबतक का सबसे अधिक रेवेन्यू और EBITDA दर्ज किया है

Raymond Q4 Results: रेमेंड ग्रुप ने मंगलवार 9 मई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 26.1 फीसदी गिरकर 194.5 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 263.3 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में उछाल दर्ज की गई और यह मार्च तिमाही में करीब 9.8 फीसदी बढ़कर 2,150.2 करोड़ रुपये। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,958.1 करोड़ रुपये रहा था।

ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो, मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 18.4 फीसदी बढ़कर 336.8 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 284.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 15.7 फीसदी रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 14.5 फीसदी था।

पूरे वित्त वर्ष 2023 में, रेमेंड ने अपना अबतक का सबसे अधिक रेवेन्यू और EBITDA दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवन्यू 8,337 करोड़ रुपये और EBITDA 1,322 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का 31 फीसदी की मजबूत दोहरे अंकों में ग्रोथ रही।


यह भी पढ़ें- स्मॉलकैप कंपनियों पर मेहरबान FIIs, इक्विटी होल्डिंग 20 तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंची

यह लगातार छठवीं तिमाही है, जब कंपनी ने मजबूत रेवेन्यू और मुनाफे वाला प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अपने कंसॉलिडेटेड नेट डेट में 399 करोड़ रुपये की कमी है और 31 मार्च 2023 को यह आंकड़ा 689 करोड़ रुपये का है। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का नेट डेट 1,088 करोड़ रुपये था।

रेमंड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने योग्य शेयरधारकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 30 फीसदी यानी 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

इस बीच रेमंड के शेयर मंगलवार 9 मई को 0.050% की तेजी के साथ 1,586.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 23.09% की दमदार तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में यह अपने निवेशकों को 101.50% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।