रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रा का मुनाफा Q3 में बढ़कर ₹2.36 करोड़ रहा, टोटल इनकम ₹20.60 करोड़

RIIL Q3 Results: रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (RITL) ने शुक्रवार 20 जनवरी को बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 2.36 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2.33 करोड़ रुपये रहा था। RITL, रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 6:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रा के शेयर आज एनएसई पर 0.73% फीसदी गिरकर 909.00 रुपये पर बंद हुए

RIIL Q3 Results: रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (RITL) ने शुक्रवार 20 जनवरी को बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 2.36 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2.33 करोड़ रुपये रहा था। RITL, रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई है। कंपनी की टोटल इनकम दिसंबर तिमाही में 20.60 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 20.40 करोड़ रुपये था। RIIL ने बताया कि हायरिंग कंस्ट्रक्शन मशीनरी से उसकी आय दिसंबर तिमाही में बढ़कर 4.1 करोड़ रुपये रही, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3.4 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं कंपनी की 'अन्य सपोर्ट सेवाओं' से दिसंबर तिमाही में आय बढ़कर 4.8 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4.4 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी की 'प्रोडक्ट ट्रांसपोर्टेशन सर्विस' से आय इस दौरान घटकर 8.2 करोड़ पर आ गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 8.4 करोड़ रुपये रहा था।

RIIL कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप को किराए पर इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट सेवाएं और कंस्ट्रक्शन के जरिए जरूरी मशीनरी मुहैया कराती है। इसमें पाइपलाइनों के जरिए पेट्रोलियम उत्पादों और रॉ वाटर का ट्रांसपोर्टेशन भी शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- Reliance Jio Q3 Results: मुनाफा 28% बढ़कर ₹4,638 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू में 19% का इजाफा

तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे साझा करते हुए कंपनी ने कहा, 'फिलहाल उसकी विस्तार की कोई योजना नहीं है।'

इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर आज शुक्रवार को एनएसई पर 0.73% फीसदी गिरकर 909.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 4.71% फीसदी की गिरावट आई है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।