Get App

Reliance Retail Q4 Result : चौथी तिमाही में कंपनी की आय 88637 करोड़ रुपये रही और EBITDA 6721 करोड़ रुपये रहा

Reliance Retail की Q4 में आय तिमाही आधार पर 90,351 करोड़ रुपये से घटकर 88637 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA तिमाही आधार पर 6840 करोड़ रुपये से घटकर 6721 करोड़ रुपये रहा। हालांकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल सेगमेंट की कंपनी की EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर बिना बदलाव के 7.6% पर रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2025 पर 9:10 PM
Reliance Retail Q4 Result : चौथी तिमाही में कंपनी की आय 88637 करोड़ रुपये रही और EBITDA 6721 करोड़ रुपये रहा
Reliance Retail की चौथी तिमाही में आय 88637 करोड़ रुपये रही जबकि कंपनी का EBITDA मार्जिन बिना बदलाव के 7.6% पर रही

Reliance Retail Q4 Result: तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के रिटेल सेगमेंट का बिजनेस करने वाली रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही यानी कि Q4FY25 के लिए अपने नतीजे आज 25 अप्रैल 2025 को जारी कर दिये हैं। कंपनी की आय, EBITDA में सालाना आधार पर बढ़त देखने को मिली। जबकि तिमाही आधार पर ये कम रहे। रिलायंस रिटेल की आय तिमाही आधार पर घटकर 88637 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA तिमाही आधार पर घटकर 6721 करोड़ रुपये रहा।

रेवन्यू और EBITDA में सालाना दिखा उछाल लेकिन तिमाही आधार पर रही गिरावट

रिलायंस रिटेल के नतीजों में रेवन्यू और EBITDA के मोर्चे पर जहां सालाना आधार पर बढ़त देखने को मिली वहीं तिमाही आधार पर दोनों ही मोर्चों पर इसमें गिरावट नजर आई। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में रिलायंस रिटेल ने सालाना आधार पर वृद्धि के साथ 88,637 करोड़ रुपये का रेवन्यू दर्ज किया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का रेवन्यू 76,683 करोड़ रुपये रहा था। जबकि तिमाही आधार पर इसमें गिरावट रही क्योंकि पिछली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 90,351 करोड़ रुपये रहा था

कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 6,721 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का EBITDA 5,829 करोड़ रुपये रहा था। जबकि तिमाही आधार पर कंपनी के EBITDA में गिरावट देखने को मिली क्योंकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 6,840 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन बिना किसी बदलाव के  7.6% पर स्थिर रही

सब समाचार

+ और भी पढ़ें