Get App

RIL Q4 result : उम्मीद से बेहतर रहा रिलायंस का प्रदर्शन, जानिए नतीजों पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

RIL Q4 earnings : कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18,951 करोड़ रुपए से बढ़कर 19,407 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की आय पिछले साल की समान अवधि के 2.36 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.61 लाख करोड़ रुपए रही है। कंपनी को बोर्ड ने 5.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2025 पर 9:11 PM
RIL Q4 result : उम्मीद से बेहतर रहा रिलायंस का प्रदर्शन, जानिए नतीजों पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय
RIL Q4 Earnings :कंपनी को बोर्ड ने 5.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18,951 करोड़ रुपए से बढ़कर 19,407 करोड़ रुपए पर रहा है

Reliance Industries March Quarter Results : मार्केट कैप के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 31 मार्च 2025 को खत्म हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18,951 करोड़ रुपए से बढ़कर 19,407 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की आय पिछले साल की समान अवधि के 2.36 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.61 लाख करोड़ रुपए रही है। कंपनी को बोर्ड ने 5.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

 

कंपनी के नतीजों पर बात करने करने के लिए यहां हैं मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा और SMIFS के रिसर्च हेड शरद अवस्थी

अंबरीश बलिगा ने कहा कि रिलायंस के नतीजे काफी अच्छे लग रहे हैं। उम्मीद थी की कंपनी की आय और मार्जिन में सुस्ती रहेगी। लेकिन ये दोनों आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। रिटेल कारोबार पर दबाव की उम्मीद थी लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। डिजिटल कारोबार का प्रदर्शन तो बहुत ही अच्छा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें