RIL Q4 Result: रिलायंस 100 अरब डॉलर आमदनी वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

चौथी तिमाही में आरआईएल का का नेट प्रॉफिट 22.5 फीसदी बढ़कर 16,203 करोड़ रुपये पर रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13,227 करोड़ रुपए रहा था

अपडेटेड May 07, 2022 पर 8:07 AM
Story continues below Advertisement
कंपनी के रिटेल कारोबार ने 15000 स्टोर का बेंचमार्क पार कर लिया है

Reliance Industries Limited Q4 Result: मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited ) ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 22.5 फीसदी बढ़कर 16,203 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13227 करोड़ रुपये रहा था। जबकि इसी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18,549 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 16,640 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

 रिलायंस इंडस्ट्रीज की वित्त वर्ष 2022 की कुल बिक्री 100 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गई है।

तिमााही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आय 2.07 लाख करोड़ रुपये पर रही है। जो इसी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1.85 लाख करोड़ रुपये पर रही थी जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 2.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।


31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटडा इसी वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के 29,706 करोड़ रुपये से बढ़कर 31,366 करोड़ रुपये पर आ गई है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 32,400 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटडा मार्जिन 16.05 फीसदी से घटकर 15.13 फीसदी पर रहा है। इसके CNBC-TV18 के पोल में 14.7 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

ऑयल -टू- केमिकल कारोबार के नतीजे

चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited ) ऑयल -टू- केमिकल (Oil-to-Chemicals) कारोबार की आय 1.46 लाख करोड़ रुपये रही है। जो कि इसी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1.31 लाख करोड़ रुपये पर रही थी।

कंपनी के इस सेगमेंट के कारोबार की एबिट चौथी तिमाही में 12,386 करोड़ रुपये पर रही है जो कि तीसरी तिमाही में 11,667 करोड़ रुपये पर रही थी।

कंपनी के ऑयल -टू- केमिकल की एबिट मार्जिन तीसरी तिमाही के 8.9 फीसदी से घटकर चौथी तिमाही में 8.5 फीसदी पर आ गई है।

Reliance Retail Q4 result:आय बढ़कर हुई 58,019 करोड़ रुपये, EBITDA मार्जिन घटकर 6.4% हुई

ऑयल एंड गैस कारोबार की रेवेन्यू चौथी तिमाही में 2,008 करोड़ रुपये रही है जो कि पिछली तिमाही में 2,559 करोड़ रुपये पर रही थी। कंपनी के ऑयल एंड गैस कारोबार की एबिट इसी वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के 1,326 करोड़ रुपये से घटकर 946 करोड़ रुपये पर आ गई है। जबकि एबिट मार्जिन तीसरी तिमाही के 52 फीसदी से घटकर 47 फीसदी पर रही है।

कंपनी के नतीजों पर बोलते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि वर्तमान चुनौती भरे माहौल में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2022 में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी के डिजिटल और रिटेल कारोबार में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। एनर्जी मार्केट में भारी उठापटक के बावजूद कंपनी के O2C (ऑयल टू केमिकल) कारोबार ने मजबूत प्रदर्शन किया है। ग्राहकों की संतुष्टि और उनको बेहतर सेवा देने पर कंपनी के फोकस के चलते कंपनी के रिटेल कारोबार के फुट फॉल में बेहतर मजबूती देखने को मिली है।

कोरोना महामारी के बाद इकोनॉमी के धीरे-धीरे खुलने और हाई यूटिलाइजेशन के चलते पिछले कुछ सालों के दौरान कंपनी के O2C कारोबार की आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। हमने अपने सभी बिजनेस सेगमेंटो में कुल मिलाकर 2.1 लाख नए कर्मचारियों की भर्ती की है।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी के रिटेल कारोबार ने 15000 स्टोर के बेंचमार्क को पार कर लिया है। अपने लॉन्चिंग के सिर्फ 2 साल के अंदर जियो फाइबर भारत की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर बन गई है।

Reliance Jio Q4 Results: मुनाफा 15.4% बढ़कर 4,173 करोड़ रुपये रहा, आय में 8% की बढ़ोतरी

कंपनी की ऑयल और गैस कारोबार वर्तमान में देश के घरेलू गैस प्रोडक्शन में 20 फीसदी का योगदान कर रहा है। कंपनी न्यू एनर्जी और न्यू मटेरियल्स बिजनेस में जिस तरह से प्रगति कर रही है उसे देखकर हमें खुशी है। हम टिकाऊ और किफायती नए एनर्जी सोल्यूशंस का विकास करने पर फोकस कर रहे हैं। हम 2035 तक नेट कार्बन जीरो बनने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करेंगे।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।