Reliance Retail Q4 result : आय बढ़कर हुई 58,019 करोड़ रुपये, EBITDA मार्जिन घटकर 6.4% हुई

Reliance Retail के EBITDA में तिमाही आधार पर गिरावट नजर आई है

अपडेटेड May 06, 2022 पर 8:54 PM
Story continues below Advertisement
RIL द्वारा जारी किये नतीजों में Reliance Retail की आय में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है

मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने आज यानी कि 6 मई को शाम को अपने नतीजे जारी करते हुए शानदार आंकड़े पेश किये हैं। सालाना आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 20% बढ़कर 18,021 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तरफ रिलायंस समूह की रिटेल सेगमेंट की कंपनी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की आय में भी इजाफा देखने को मिला है।

तिमाही आधार पर Reliance Retail की चौथी तिमाही यानी कि मार्च तिमाही में आय बढ़कर 58,019 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछली तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय 57,717 करोड़ रुपये रही थी।

वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.8 प्रतिशत घटकर 2139 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,247 करोड़ रुपये रहा था।


RELIANCE Q4 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा 16,203 करोड़ रुपये पर रहा, 8 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

तिमाही आधार पर Reliance Retail का चौथी तिमाही यानी कि मार्च तिमाही में EBITDA घटकर 3712 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछली तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 3835 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की EBITDA मार्जिन घटकर 6.4% रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 6.6% रही थी।

कंपनी ने चौथी तिमाही के दौरान 793 नये स्टोर्स खोले हैं। इन स्टोर्स के साथ ही कंपनी की कुल स्टोर्स की संख्या 15,196 पहुंच गई है जो ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इस दौरान कंपनी ने सामानों को रखने के लिए स्टोर्स और वेयरहाउसिंग में 31 लाख वर्ग फुट के करीब जगह भी बढ़ाई है।

रिलायंस रिटेल ने तिमाही के दौरान लिंजेरी ब्रांड क्लोविया (lingerie brand Clovia) को खरीदा है। इसके अलावा इंडियन डिजाइनर वियर ब्रांड्स जैसे कि  AK-OK, Abraham & Thakore, Abu Jani Sandeep Khosla में भी हिस्सेदारी खरीदी है। वही कंपनी ने तिमाही के दौरान राहुल मिश्रा के साथ मिलकर एक नए ब्रांड के लिए एक संयुक्त उद्यम यानी कि ज्वाइंट वेंचर भी बनाया है।

Reliance Jio Q4 Results: मुनाफा 15.4% बढ़कर 4,173 करोड़ रुपये रहा, आय में 8% की बढ़ोतरी

नतीजे पेश करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिटेल बिजनेस में कंपनी ने 15,000 स्टोर का बेंचमार्क हासिल किया है। कंपनी ने डिजिटल-रिटेल सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। अनिश्चित मार्केट के बाद भी अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। कंपनी ने चुनौतियों के बाद भी अच्छे आंकड़े पेश किये हैं।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।