Sanofi India का दिसंबर तिमाही में 45% बढ़ा मुनाफा, कंपनी ने प्रति शेयर 377 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान

हेल्थकेयर कंपनी सनोफी इंडिया (Sanofi India) ने गुरुवार 23 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान उसका शुद्ध मुनाफा 45% फीसदी बढ़कर 130.9 करोड़ रुपये रहा। हालांकि इस दौरान इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.3 फीसदी गिरकर 672 करोड़ पर आ गया

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 10:29 PM
सनोफी इंडिया के शेयर आज NSE पर 0.56% गिरकर 5,369.00 रुपये पर बंद हुए

हेल्थकेयर कंपनी सनोफी इंडिया (Sanofi India) ने गुरुवार 23 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान उसका शुद्ध मुनाफा 45% फीसदी बढ़कर 130.9 करोड़ रुपये रहा। हालांकि इस दौरान इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.3 फीसदी गिरकर 672 करोड़ पर आ गया। कंपनी कैलेंडर वर्ष को अपना वित्तीय वर्ष मानती है। सनोफी इंडिया ने बताया कि दिसंबर तिमाही में इनपुट लागत में कमी के चलते उसका ऑपरेटिंग प्रदर्शन रहा है। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) दिसंबर तिमाही में 31.2 फीसदी बढ़कर 167 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 6.35 फीसदी बढ़कर 24.84 फीसदी रहा।

हालांकि सनोफी इंडिया ने पूरे वित्त वर्ष का अंत गिरावट के साथ किया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पूरे वित्त वर्ष में 34.3% फीसदी घटकर 620.6 करोड़ रुपये रहा, वहीं इसका रेवेन्यू 6.3% घटकर 2,770 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के अजय बंगा हो सकते है वर्ल्ड बैंक के अगले प्रेसिडेंट, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया नॉमिनेट


377 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

नतीजों के साथ सनोफी इंडिया ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि योग्य शेयरधारकों को 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येत शेयर पर 194 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। इसके अलावा कंपनी ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 183 रुपये का एक स्पेशल डिविडेंड देने का भी ऐलान किया। इस तरह कंपनी प्रति शेयर कुल 377 रुपये का डिविडेंड देगी।

इससे पहले अगस्त 2022 में, कंपनी ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 193 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। अगर इसे भी जोड़ लें तो इस वित्त वर्ष में कंपनी प्रति शेयर करीब 570 रुपये का डिविडेंड दे रही है।

इस बीच सनोफी इंडिया के शेयर आज NSE पर 0.56% गिरकर 5,369.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 4.58% की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक महीने में इसका भाव अबतक करीब 25.13% गिर चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।