SBI Cards का शुद्ध मुनाफा 32% बढ़कर ₹509 करोड़ पर पहुंचा, NIM अबतक के सबसे निचले स्तर पर आया

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services) ने मंगलवार 24 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2022) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 32.1 फीसदी बढ़कर 509.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तिमाही में 386 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 8:58 PM
SBI कार्ड के शेयर आज मंगलवार को 35.6 रुपये या 4.6 फीसदी बढ़कर 731.6 रुपये पर बंद हुआ

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services) ने मंगलवार 24 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2022) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 32.1 फीसदी बढ़कर 509.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तिमाही में 386 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) दिसंबर तिमाही में घटकर 11.6 फीसदी पर आ गया, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का NIM 19.2 फीसदी रहा था।

SBI Cards ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू 21.4 फीसदी बढ़कर 3,507.1 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,889.5 करोड़ रुपये था। पिछली कुछ तिमाहियों से SBI Cards का रिवॉल्वर रेट घटता रहा है। वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में रिवॉल्वर रेट 45 फीसदी रहा था, जो दिसंबर तिमाही में घटकर 24 फीसदी रह गया।

एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बात करें तो, कंपनी का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) दिसंबर तिमाही में 2.22 फीसदी रहा, जो पिछली तिमाही में 2.14 फीसदी रहा था। वहीं इसका नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NNPA) इस तिमाही में 0.8 फीसदी रहा था, जो पिछली तिमाही में 0.78 फीसदी था। कंपनी का क्रेडिट कॉस्ट 5.6 फीसदी रहा था।


यह भी पढ़ें- Airtel यूजर्स को अब हर महीने कराना होगा कम से कम ₹155 का रिचार्ज, कंपनी ने 7 और सर्किल में बढ़ाया मिनिमम मंथली प्लान

कंपनी का मार्केट शेयर दिसंबर तिमाही 19.3 फीसदी रहा, जो पिछली तिमाही में 19.1 फीसदी रहा था। वहीं दूसरी ओर, कंपनी के नए अकाउंट्स की संख्या 62 फीसदी बढ़कर 16.3 लाख पर पहुंच गया। क्रेडिट कार्ड का खर्च 24 फीसदी बढ़कर सालाना आधार पर 68,835 करोड़ पर पहुंच गया।

कंपनी का टोटल इनकम सालाना आधार पर 16.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 5.9 फीसदी बढ़कर 3,656.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंपनी का कुल फाइनेंस कॉस्ट सालाना आधार पर 67.7 फीसदी और तिमाही आधार पर 26.3 फीसदी बढ़कर 464.3 करोड़ रुपये रहा।

इस बीच SBI कार्ड के शेयर आज मंगलवार को 35.6 रुपये या 4.6 फीसदी बढ़कर 731.6 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 5.51 फीसदी गिरा है। वहीं पिछले एक साल में इसका भाव करीब 11.88 फीसदी गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।