SBI Card Q4 Results: एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services) लिमिटेड ने शुक्रवार 28 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 2.7 फीसदी बढ़कर 596.5 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 581 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की कारोबार से आय मार्च तिमाही में 32 फीसदी बढ़कर 3,762.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,850.3 करोड़ रुपये था।
इसका कुल इनकम मार्च तिमाही में 30 फीसदी बढ़कर 3,917 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,016 करोड़ रुपये था।
SBI कार्ड की ब्याज से कमाई मार्च तिमाही में 32 फीसदी बढ़कर 1,672 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,266 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी की फीस और कमीशन से आय मार्च तिमाही में 25% बढ़कर 1,786 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,427 करोड़ रुपये था।
इस बीच SBI कार्ड के शेयर आज बीएसई पर 1.68% गिरकर 771 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में इसके शेयरों में 7.06% की तेजी आई है। हालांकि अगर पिछले एक साल का प्रदर्शन देखें, तो इसके शेयरों में 7.20% की गिरावट आई है।
SBI कार्ड ने इससे पहले मार्च में वित्त वर्ष 2023 के लिए प्रति शेयर 2.50 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया था। कंपनी स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध होने के बाद से अभी तक 3 बार शेयरधारकों को डिविडेंड दे चुकी है। मौजूदा बाजार भाव पर इसका डिविडेंड यील्ड 0.32% है।