एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने आज 24 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 36 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में ₹520 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹381 करोड़ था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 2.29 फीसदी की रैली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1634.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। आज की तेजी के साथ इसका मार्केट कैप बढ़कर 1634.10 करोड़ रुपये हो गया है।
