Get App

SBI Life Insurance Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 4% बढ़कर ₹810 करोड़ रुपये रहा, हर शेयर पर डिविडेंड का किया ऐलान

SBI Life Insurance Q4 results: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने शुक्रवार 26 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 810 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 777 करोड़ रुपये रहा था। इंश्योरेंस कंपनी का नेट प्रीमियम इनकम मार्च तिमाही में बढ़कर 25,116 करोड़ रुपये रहा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 26, 2024 पर 5:00 PM
SBI Life Insurance Q4 Results: शुद्ध मुनाफा 4% बढ़कर ₹810 करोड़ रुपये रहा, हर शेयर पर डिविडेंड का किया ऐलान
SBI Life Insurance Q4 results: कंपनी ने प्रति शेयर 2.7 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है

SBI Life Insurance Q4 Results: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने शुक्रवार 26 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 810 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 777 करोड़ रुपये रहा था। इंश्योरेंस कंपनी का नेट प्रीमियम इनकम मार्च तिमाही में बढ़कर 25,116 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 19,896 करोड़ रुपये था। वहीं इसका सॉल्वेंसी रेशियो 1.96 फीसदी पर रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2.15 फीसदी था।

SBI लाइफ इंश्योरेंस ने कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2024 में उसका सालाना प्रीमियम इक्विवैलेंट (APE) बढ़कर 19,720 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है। वहीं इसके न्यू बिजनेस की वैल्यू (VNB) पूरे वित्त वर्ष में 9 फीसदी बढ़कर 55.5 अरब रुपये रही, जबकि इसके न्यू बिजनेस का वैल्यू मार्जिन 28.1 फीसदी रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 31.7% बढ़ा था।

कंपनी ने कहा कि मार्च तिमाही के अंत में उसका कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 27 फीसदी बढ़कर 3.88 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3.07 लाख करोड़ रुपये रहा।

डिविडेंड का किया ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें