SBI December Quarter Results: भारतीय स्टेट बैंक का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24.48 प्रतिशत बढ़कर 21028.15 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 16891.44 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 45190 करोड़ रुपये रही। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 41445 करोड़ रुपये थी।
