Get App

SBI Q4 Results: मार्च तिमाही में 24% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

SBI march quarter results : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस अवधि में 20,698 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 16695 करोड़ रुपये था। बैंक का मुनाफा मजबूत लोन डिमांड के चलते बढ़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2024 पर 2:57 PM
SBI Q4 Results: मार्च तिमाही में 24% बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज 9 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज 9 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट में 24 फीसदी का उछाल आया है। बैंक ने इस अवधि में 20,698 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 16695 करोड़ रुपये था। बैंक का मुनाफा मजबूत लोन डिमांड के चलते बढ़ा है। बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है। नतीजों के बीच बैंक के शेयरों में 2.48 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह शेयर 830.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

अनुमान से बेहतर रहे SBI के नतीजे

मार्च तिमाही में एसबीआई ने बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है। एनालिस्ट्स ने 13,400 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है। निवेशकों को हर शेयर पर 13.7o रुपये का डिविडेंड जारी किया जाएगा।

SBI की एसेट क्वालिटी में सुधार 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें