Get App

Shree Cement Q4 Results: हर शेयर पर 60 रुपये डिविडेंड देगी कंपनी, शुद्ध मुनाफा 16% बढ़कर ₹556 करोड़ रहा

Shree Cement Q4 Results: श्री सीमेंट ने बुधवार 14 मई को अपनी वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 16 फीसदी बढ़कर 556 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 3 फीसदी बढ़कर 5,240 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) मार्च तिमाही में 4.1 फीसदी बढ़कर 1,381 करोड़ रुपये रहा

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 14, 2025 पर 4:17 PM
Shree Cement Q4 Results: हर शेयर पर 60 रुपये डिविडेंड देगी कंपनी, शुद्ध मुनाफा 16% बढ़कर ₹556 करोड़ रहा
Shree Cement Q4 Results: इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 20.82% की तेजी आ चुकी है

Shree Cement Q4 Results: श्री सीमेंट ने बुधवार 14 मई को अपनी वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 16 फीसदी बढ़कर 556 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 3 फीसदी बढ़कर 5,240 करोड़ रुपये रहा। कोलकाता मुख्यालय वाली इस कंपनी ने बताया कि इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) मार्च तिमाही में 4.1 फीसदी बढ़कर 1,381 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसका EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 26.36 फीसदी रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 26.17 फीसदी रहा था।

डिविडेंड का ऐलान

श्री सीमेंट ने नतीजों के साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ने हर शेयरधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। हालांकि अभी इस फैसले पर शेयरधारकों की मंजूरी लिया जाना बाकी है।

कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका सीमेंट और क्लिंकर की सेल्यू वॉल्यूम में 98.4 लाख टन रही, जो कंपनी की ओर से हासिल की गई अब तक की सबसे अधिक तिमाही वॉल्यूम है। इसके कुल सेल्स वॉल्यूम में अब प्रीमियम उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़कर 15.6% पर पहुंच गई है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 11.9% रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें