साउथ इंडियन बैंक ने आज 18 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 45.3 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने इस अवधि में 294.1 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। FY24 की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 202.4 करोड़ रुपये था। बैंक के शेयरों में आज 1.27 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक 26.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। बैंक ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
