Sula Vineyards Q3 Result: भारत के सबसे बड़े और एकमात्र लिस्टेड शराब उत्पादक सुला विनयार्ड्स लिमिटेड (Sula Vineyards Ltd) ने शुक्रवार को सुबह के कारोबार में लगभग चार प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफे और EBITDA के लिहाज से रिकॉर्ड तिमाही रिजल्ट पेश किये। कंपनी की आय में भी मजबूत वृद्धि देखने को मिली। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत बढ़कर 209.1 करोड़ रुपये रही। जबकि एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी की आय 182.7 करोड़ रुपये रही थी। तीसरी तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 39 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 34 करोड़ रुपये रहा था।
