Get App

Sun Pharma Q3: मुनाफा 5% बढ़ा, 7.50 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, नतीजों के बाद शेयर पर दिखा दबाव

Sun Pharma Q3 Result- दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में सन फार्मा की आय सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़त के साथ 11,241 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 9,863नकरोड़ रुपए पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 11,180.5 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 31, 2023 पर 3:03 PM
Sun Pharma Q3: मुनाफा 5% बढ़ा,  7.50 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का  किया ऐलान, नतीजों के बाद शेयर पर दिखा दबाव
कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ ही 7.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Sun Pharma Q3: फार्मा सेक्टर की कंपनी Sun Pharma ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तीसरी तिमाही में सन फार्मा के नतीजे अनुमान के करीब रहे है। मुनाफा 5% बढ़ा है जबकि रेवेन्यू में 14% का इजाफा देखने को मिला है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। कंपनी ने नतीजों के साथ ही कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। सन फार्मा के नतीजों की बात करें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 5.2 फीसदी की बढ़त के साथ 2,166 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 2,058.8 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 2,138.3 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में सन फार्मा की आय सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़त के साथ 11,241 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 9,863नकरोड़ रुपए पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 11,180.5 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था।

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 15.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3,004 करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,606.3 करोड़ रुपए रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,009.5 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।

इस बीच कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 26.4 फीसदी से बढ़कर 26.7 फीसदी पर रहा है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 26.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें