सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) ने कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 26 मई को वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा की। मार्च में समाप्त तिमाही के लिए सन फार्मा ने 1,984.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। कंपनी का मुनाफा मनीकंट्रोल द्वारा किये गये ब्रोकरेज के एक सर्वेक्षण के 1,808.1 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक रहा। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 2,227.38 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। ये घाटा मोटे तौर पर 3,935.7 करोड़ रुपये के एक बार के नुकसान के कारण हुआ था।
