Suzlon Energy Q3 Result: शुद्ध मुनाफा 17.2% बढ़कर 150 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू ने 27 फीसदी की लगाई छलांग

Suzlon Energy Q3 Result: सुजलॉन एनर्जी ने गुरुवार 9 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि 31 दिसंबर को खत्म हुई दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा दोगुना से भी अधिक बढ़कर 78.28 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 36.77 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 7:05 PM
सुजलॉन एनर्जी की कुल आय दिसंबर तिमाही में गिरकर 1,464 करोड़ रुपये रही

Suzlon Energy Q3 Result: सुजलॉन एनर्जी ने गुरुवार 9 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि 31 दिसंबर को खत्म हुई दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा दोगुना से भी अधिक बढ़कर 78.28 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 36.77 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि मुनाफे में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह खर्चों में कमी रही। हालांकि सुजलॉन एनर्जी की कुल आय में दिसंबर तिमाही में गिरावट दर्ज की गई और यह 1,464 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,615 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का कुल खर्च दिसंबर तिमाही में कम होकर 1,386 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,573 करोड़ रुपये था।

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक अलग बयान में कहा, "भारतीय विंड एनर्जी सेक्टर के लिए साल 2023 की शुरुआत काफी उत्साहजनक रही है। इस दौरान कई अहम नीतिगत घोषणाएं देखने को मिले हैं। भारतीय विंड एनर्जी सेक्टर पूरी तरह से क्षमता से लैस है और देश की उर्जा परिवर्तन की राह में अहम योगदान देने के लिए सही राह पर है।"


यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: 6100 रुपये के निवेश पर कम समय में ही बना दिया करोड़पति, अब एक्सपर्ट दे रहे बेचने की सलाह

सुजलॉन ग्रुप के सीईओ अश्विनी कुमार ने कहा, "तीसरी तिमाही हमारे लिए एक स्थिर तिमाही रही है। हमारा सर्विस बिजनेस अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हमारा ध्यान अपनी ऑर्डर बुक को पूरा करने पर बना हुआ है। हमने दिसंबर 2022 में तमिलनाडु में स्थित अपनी सबसे बड़े विंड टर्बाइन के पहले मशीन को चालू कर दिया है और शुरुआती प्रदर्शन रिपोर्ट बहुत उत्साहजनक हैं।"

इस बीच सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज एनएसई पर 2.22% फीसदी मजबूत होकर 9.20 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयरों में करीब 8.46 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसका भाव करीब 5.06 फीसदी गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।