Get App

Tata Chemicals Q1 Results: जून तिमाही में 68% लुढ़का नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 10% की गिरावट

Tata Chemicals June quarter results: टाटा केमिकल्स ने जून तिमाही में 190 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 587 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 3.24 फीसदी की गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 7:16 PM
Tata Chemicals Q1 Results: जून तिमाही में 68% लुढ़का नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 10% की गिरावट
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स ने आज 5 अगस्त को FY24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Tata Chemicals Q1: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स ने आज 5 अगस्त को FY24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 67.6 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। कंपनी ने इस अवधि में 190 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 587 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 3.24 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1051.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

Tata Chemicals का रेवेन्यू 10.2 फीसदी घटा

जून तिमाही के दौरान टाटा केमिकल्स का रेवेन्यू 10.2 फीसदी घटकर 3,789 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 4218 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग लेवल पर इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में EBITDA 45% गिरकर 574 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 1043 करोड़ रुपये था। FY24 की पहली तिमाही में 24.7% की तुलना में रिपोर्टिंग तिमाही में EBITDA मार्जिन 15.2% रहा।

30 जून 2024 तक कंसोलिडेटेड ग्रॉस डेट 6376 करोड़ रुपये रहा, पिछली तिमाही में यह 813 करोड़ रुपये था। वहीं, नेट डेट तिमाही आधार पर 626 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,789 करोड़ रुपये हो गया। स्टैंडअलोन आधार पर तिमाही के दौरान आय ₹1047 करोड़ हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹1090 करोड़ रुपये था। EBITDA पिछली तिमाही में ₹ 192 करोड़ के मुकाबले ₹ 235 करोड़ हो गया। प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) पिछली तिमाही में ₹217 करोड़ की तुलना में ₹256 करोड़ हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें