Get App

Tata Communications Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 55% बढ़कर ₹365 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 7% उछला

Tata Communications Q3 Results: टाटा कम्युनिकेशंस ने बुधवार 21 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 55% बढ़कर 365 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 236 करोड़ रुपये रहा था

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 5:21 PM
Tata Communications Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 55% बढ़कर ₹365 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 7% उछला
Tata Communications Q3 Results: कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7% बढ़कर 6,189 करोड़ रुपये रहा

Tata Communications Q3 Results: टाटा कम्युनिकेशंस ने बुधवार 21 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 55% बढ़कर 365 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 236 करोड़ रुपये रहा था।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 7% बढ़कर 6,189 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 5,798 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का डेटा रेवेन्यू इस दौरान 9.3% बढ़कर Rs 5,359 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में Rs 4,903 करोड़ था।

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 5,914 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पहले सितंबर तिमाही में 5,807 करोड़ रुपये और पिछले साल इसी तिमाही में 5,441 करोड़ रुपये रहा था। यानी तिमाही आधार पर 2% और सालाना आधार पर 9% की बढ़ोतरी। जिन मदों में सबसे अधिक खर्च हुआ, उनमें नेटवर्क और ट्रांसमिशन खर्च, एम्प्लॉई बेनिफिट्स और फाइनेंस कॉस्ट शामिल थे।

टाटा कम्युनिकेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एएस लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि यह परफॉर्मेंस कंपनी के “बढ़ते मार्जिन और हेल्दी ऑर्डर बुक के साथ डेटा-आधारित ग्रोथ को आगे बढ़ाने पर डिसिप्लिन्ड फोकस” को दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें