Tetley चाय और चिंग्स सीक्रेट नूडल्स ब्रांड के मालिक टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने आज 30 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 8.5 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 290 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 317 करोड़ रुपये था। इस बीच टाटा कंज्यूमर के शेयरों में आज 0.64 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1193.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
