Get App

Tata Elxsi Q1 Results: नेट प्रॉफिट में 3% की गिरावट, लेकिन रेवेन्यू 9% उछला

Tata Elxsi के शेयरों में आज 1.43 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 7118.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 44,333 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2024 पर 10:12 PM
Tata Elxsi Q1 Results: नेट प्रॉफिट में 3% की गिरावट, लेकिन रेवेन्यू 9% उछला
टाटा एलेक्सी लिमिटेड ने आज 10 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Tata Elxsi Q1 Results: डिजाइन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज फर्म टाटा एलेक्सी लिमिटेड ने आज 10 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 184.1 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले साल की इसी तिमाही में इसने 188 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट पोस्ट किया था।

इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.43 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 7118.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 44,333 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

कैसे रहे Tata Elxsi के तिमाही नतीजे

तिमाही आधार पर टाटा एलेक्सी का नेट प्रॉफिट मार्च 2024 तिमाही में ₹196.9 करोड़ से 6.5 फीसदी गिरकर ₹184.1 करोड़ हो गया। वहीं, इस अवधि में रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 2.3% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹850 करोड़ के मुकाबले 9 फीसदी बढ़कर 926.5 करोड़ रुपये हो गया। टाटा एलेक्सी के ट्रासंपोर्टेशन सेक्टर में कॉन्सटेंट करेंसी (QoQ CC) में तिमाही आधार पर 5.3% की वृद्धि हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें