Tata Motors Q1: कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने आज 1 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 74 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी ने इस अवधि में 5,566 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹3203 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 1.02 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1144.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
