Tata Power Q1: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने आज 6 अगस्त को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1,188.63 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। टाटा पावर ने पिछले साल की समान अवधि में 1140.97 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। पिछली तिमाही के मुकाबले नेट प्रॉफिट में 13 फीसदी की वृद्धि हुई। मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 1045.59 करोड़ रुपये था। इस बीच, कंपनी के शेयरों में आज 0.48 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 436.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये है।
