Tata Group की कंपनी टाटा पावर (Tata Power) ने आज 4 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में सालाना आधार पर 48.5 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 938.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 632.37 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 10.77 फीसदी की गिरावट देखी गई। दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) 1,052.14 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 200% डिविडेंड की घोषणा की है। यानी निवेशकों को प्रति शेयर 2 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।
