Tata Steel का मुनाफा सितंबर तिमाही में 87% घटा, उम्मीदों से कमजोर रहे कंपनी के नतीजे

Tata Steel Q2 Results: टाटा स्टील का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 59,878 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 7:16 PM
Tata Steel Q2 Results: कंपनी की कुल आय सितंबर तिमाही में 60,206.78 करोड़ रुपये रही

Tata Steel Q2 Results: टाटा स्टील लिमिटेड (Tata Steel Lts) ने सोमवार 31 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे ने जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 87 फीसदी घटकर 1,514 करोड़ रुपये पर आ गया। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 80 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,547.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टाटा ग्रुप की इस कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 59,878 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

स्टील की कीमतों में ग्लोबल लेवल पर गिरावट के बीच सितंबर तिमाही में कंपनी का रियलाइजेशन घटा है। कंपनी ने यूरोप में बिक्री घटने की भरपाई काफी हद तक भारतीय बाजारों से कर ली। हालांकि इसके बावजूद इनपुट लागत में बढ़ोतरी ने कंपनी के मार्जिन और मुनाफे पर भारी असर डाला है।


नतीजों पर क्या बोले टाटा स्टील के CEO?

टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ टी वी नरेंद्रन ने बताया, "प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी को लेकर चिंता, लगातार भू-राजनीतिक तनावों के साथ-साथ मौसमी कारकों की मौजूदगी ने कारोबारी माहौल में उतारचढ़ाव देखा गया।" 2

यह भी पढ़ें-DCX Systems का आज से खुला 500 करोड़ का IPO, जानें क्या आपको करना चाहिए इसमें निवेश?

नरेंद्रन ने कहा कि इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, टाटा स्टील ने भारत में अब तक की सबसे अच्छी घरेलू बिक्री दर्ज की है। कंपनी को अपने मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से इस हासिल करने में मदद मिली है।

टाटा स्टील की आय और खर्च

टाटा स्टील की कुल आय सितंबर तिमाही में 60,206.78 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 60,657.98 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च भी सितंबर तिमाही में बढ़कर 57,684.09 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में यह 47,239.63 करोड़ रुपये था।

टाटा स्टील के शेयर 1 साल में 26% लुढ़के

इस बीच टाटा स्टील के शेयर आज एनएसई पर 0.89 फीसदी गिरकर 101.10 रुपये के भाव पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने में 2.80% फीसदी की तेजी आई है। हालांकि पिछले 6 महीने में टाटा स्टील के शेयरों 21.94 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि पिछले एक साल में इसके शेयर करीब 25.93 फीसदी नीचे आए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।