DCX Systems IPO: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी सोमवार 31 नवंबर से खुल गया है। निवेशक बुधवार 2 नवंबर इस तक इस IPO के लिए बोली लगा सकते हैं।
DCX Systems IPO: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी सोमवार 31 नवंबर से खुल गया है। निवेशक बुधवार 2 नवंबर इस तक इस IPO के लिए बोली लगा सकते हैं।
एनालिस्ट्स इस IPO को लेकर अच्छी संभावनाएं जताए रहे हैं। उनका मानना है कि कंपनी डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए एक पसंदीदा भारतीय ऑफसेट पार्टनर है और उसके पास एक मजबूत ऑर्डर बुक है जो इसके रेवेन्यू ग्रोथ में तेजी जारी रहने का संकेत देती है। इसके अलावा इसका वैल्यूएशन भी समकक्ष कंपनियों की तुलना में काफी आकर्षक है।
Angel One ने दी 'सब्सक्राइब' की सलाह
ब्रोकरेज फर्म Angel One की एनालिस्ट, पूर्वीस चौधरी का कहना, "DCX सिस्टम्स का रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ (57% और 159% की CAGR) दो सालों में इसकी समकक्ष कंपनियों की तुलना में बेहतर है, इक्विटी पर बेहतर रिटर्न और कंपनी का मजबूत ऑर्डर बुक (2,564 करोड़ रुपये), अगले दो के लिए ग्रोथ की राह मुहैया कराते हैं।"
चौधरी ने इस IPO को 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है और कहा कि इसका वैल्यूएशन वाजिब स्तर पर है।
ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से, शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद DCX सिस्टम्स का P/E इसके वित्त वर्ष 2022 के अर्निंग प्रति शेयर का 30.5 गुना होगा, जो पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी (Paras Defense & Space Technologies), डेटा पार्टनर्स इंडिया (Data Patterns India) और सुदंरम फास्टनर्स (Sundram Fasteners) जैसी इसकी समकक्ष कंपनियों की तुलना में कम है।
यह भी पढ़ें- IT Stock : इस आईटी कंपनी ने किया 20 रुपये डिविडेंड का ऐलान, जानिए शेयर में आई कितनी तेजी
DCX Systems अपने IPO से 500 करोड़ जुटाएगी
कंपनी अपने IPO से 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। इसमें 400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि बाकी 100 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) होगा, जो इसके कुछ शेयरधारकों को कंपनी में अपना निवेश बेचकर निकलने की राह देगा।
फ्रेश शेयरों की बिक्री से जुटाए गए 400 करोड़ रुपये में से कंपनी 110 करोड़ रुपये कर्ज चुकता करने में, 160 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में और 44.9 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी सब्सिडियरी Raneal Advanced Systems में निवेश औऱ दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में करेगी।
DCX Systems IPO के लिए कितना करना होगा निवेश?
DCX सिस्टम्स IPO का प्राइस बैंड 197 से 207 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक इसमें 72 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं यानी कि प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से खुदरा निवेशकों को इसमें कम से कम 14,904 रुपये निवेश करने होंगे।
DCX सिस्टम्स ने एंकर निवेशकों से जुटाए 225 करोड़
DCX Systems ने अपने आम निवेशकों के लिए आज IPO खुलने से पहले ही 28 अक्टूबर को एंकर निवेशकों से 225 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। कंपनी ने 207 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर 12 एंकर निवेशकों को कंपनी के 1,08,69,564 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। जिन एंकर निवेशकों ने इस IPO में निवेश किया है, उनमें BNP पारिबा, वोल्राडो वेंचर्स, थेलीमी, HDFC लार्ज एंड मिडकैप, मोतीलाल ओसवाल MF, क्वांटम, रेजोनेंस और कोहेशन आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Twitter के ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए देने होंगे हर महीने 20 डॉलर, जानिए Elon Musk का पूरा प्लान
Choice Broking की क्या है इस इश्यू पर सलाह
Choice Broking के राजनाथ यादव ने भी DCX सिस्टम्स के IPO को 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है। उन्होनें कहा कि इस IPO के बारे में कई चीजें सकारात्मक हैं, जिनमें इसका मजबूत कैश फ्लो, टेक्वनोलॉजी आधारित क्षमताएं, लगातार शानदार वित्तीय नतीजे का देने का रिकॉर्ड और इसके अनुभवी व योग्य प्रमोटर्स शामिल हैं।
DCX Systems IPO GMP
DCX सिस्टम्स के आईपीओ को ग्रे मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। सोमवार को इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 20 फीसदी था, जो इसके आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिलने और अधिक सब्सक्रिप्शन का संकेत देता है। हालांकि जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
DCX Systems बेंगलूरु की एक कंपनी है जो केबल्स और वायर हार्नेस एसेंबलीज तैयार करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2020 में 449 करोड़ रुपये से 56.64 फीसदी की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 1102 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का ऑर्डर बुक भी इस अवधि में 1941 करोड़ रुपये से उछलकर 2369 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।