Allsec Technologies Ltd Share : इस स्मॉलकैप आईटी कंपनी सितंबर, 2022 तिमाही में दमदार नतीजे पेश करने के साथ अपने शेयरहोल्डर्स को 20 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। खास बात यह है कि शेयर पिछले 5 दिन में अपने शेयरधारकों को 8 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न भी दे चुका है। हम यहां आईटी कंपनी ऑलसेक टेक्नोलॉजिस लिमिटेड की बात कर रहे हैं।
सोमवार, 31 अक्टूबर, 2022 को शेयर बीएसई पर इंट्राडे में 5 फीसदी की दमदार रैली के साथ 549.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे शेयर 3.88 फीसदी मजबूत होकर 544 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
Allsec Technologies Ltd लगभग 800 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू वाली आईटी कंपनी है। यह आउटसोर्सिंग सॉल्युशंस में प्रमुख कंपनी है और बिजनेस में व्यापक बदलाव से जुड़ी सेवाएं देती है।
जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने हाल में एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, Allsec Technologies के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 28 अक्टूबर, 2022 को हुई मीटिंग में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 20 रुपये प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने का ऐलान किया गया। इसके पेमेंट के लिए, 7 नवंबर, 2022 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है। Interim Dividend का पेमेंट डेट के ऐलान के 30 दिन के भीतर कर दिया जाएगा।
सितंबर तिमाही के कैसे रहे नतीजे
कंपनी ने सितंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 22.55 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 15.87 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। उसकी बिक्री सालाना आधार पर 22.15 फीसदी बढ़र 94.20 करोड़ रुपये हो गई। ऑलसेक का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 16 फीसदी बढ़कर 18.53 करोड़ रुपये हो गया।
लंबी अवधि में देखें तो Allsec Technologies Ltd का शेयर पिछले एक साल में 5 फीसदी टूटा है और 2022 में अभी तक शेयर में 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।