टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील ने आज 29 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 611.48 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 1704.86 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। कोकिंग कोल की बढ़ती लागत और स्टील की कीमतों में गिरावट के कारण कंपनी का मुनाफा घटा है। टाटा स्टील के शेयरों में आज 0.37 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 174.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 2.17 लाख करोड़ रुपये है।
