TCS Q2 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 10 अक्टूबर को दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेगी। कंपनी ने आज 30 सितंबर को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इसके बोर्ड की बैठक 10 अक्टूबर को होने वाली है, जिसमें तिमाही नतीजों के अलावा FY25 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी फैसला लिया जाएगा। कंपनी के शेयर आज 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 4268.40 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। आज की गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट कैप 15.44 लाख करोड़ रुपये है।
