Get App

दिसंबर 2024 तिमाही में TCS के ऑर्डर बुक में शानदार बढ़ोतरी, पिछले 5 वित्त वर्ष का बना रिकॉर्ड

दिसंबर 2024 तिमाही में देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का ऑर्डर बुक शानदार रहा। इस तिमाही के दौरान कंपनी का ऑर्डर बुक पिछले 5 वित्त वर्ष के लिहाज से सबसे ज्यादा रहा। दिसंबर 2024 के दौरान कंपनी की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) 10.2 अरब डॉलर रही। कंपनी को यह ऑर्डर ऐसे समय में मिला है, जब नॉर्थ अमेरिका जैसे कोर मार्केट में यह तिमाही कमजोर मानी जाती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 9:33 PM
दिसंबर 2024 तिमाही में TCS  के ऑर्डर बुक में शानदार बढ़ोतरी,  पिछले 5 वित्त वर्ष का बना रिकॉर्ड
TCS की ओर से ऑफर किया जा रहा जॉब रोल 'असिस्टेंट सिस्टम एनालिस्ट-ट्रेनी' है।

दिसंबर 2024 तिमाही में देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का ऑर्डर बुक शानदार रहा। इस तिमाही के दौरान कंपनी का ऑर्डर बुक पिछले 5 वित्त वर्ष के लिहाज से सबसे ज्यादा रहा। दिसंबर 2024 के दौरान कंपनी की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) 10.2 अरब डॉलर रही।

कंपनी को यह ऑर्डर ऐसे समय में मिला है, जब नॉर्थ अमेरिका जैसे कोर मार्केट में यह तिमाही कमजोर मानी जाती है। दिसंबर 2024 तिमाही में टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू सालाना आधार पर 25.93 पर्सेंट ऊपर 8.1 अरब डॉलर रही, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 18.6 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान टीसीएस को जो डील हासिल हुई, उसमें आयरलैंड के डिपार्टमेंट ऑफ सोशल प्रोटेक्शन के साथ 15 साल की अवधि के लिए डिजिटल सॉल्यूशन डील भी शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने बैंक ऑफ भूटान और एयर फ्रांस-केएलएम (Air France-KLM) के साथ भी डील की।

कंपनी ने सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर के. कृतिवासन ने बताया, ‘ हमें तीसरी तिमाही में टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू में शानदार बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है।’

भौगोलिक लिहाज से बात करें, तो कंपनी को भारतीय बाजार की अगुवाई में अच्छी मांग देखने को मिली। इस दौरान भारतीय बाजार में मांग में 70.2 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही, जबकि एशिया पैसिफिक और लैटिन अमेरिका में डिमांड ग्रोथ क्रमशः 5.8 पर्सेंट और 7 पर्सेंट रही। भारतीय बाजार की ग्रोथ में 15,000 करोड़ रुपये की बीएसएनएल डील की अहम भूमिका रही। हालांकि, आगामी तिमाहियों में इसमें सुस्ती आने के आसार हैं, क्योंकि प्रोजेक्ट रेवेन्यू हासिल करने के पीक दौर से गुजर चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें