Tech Mahindra Q1: आईटी सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा ने आज 25 जुलाई को FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 29 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 851.5 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया। अप्रैल-जून तिमाही में टेक महिंद्रा का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछली तिमाही से 10 फीसदी बढ़कर 13,005.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के शेयरों में आज 0.28 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1530.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
